उत्तर प्रदेशऔरैया

महापुरुष किसी जाति विशेष के नहीं होते : सुब्रत पाठक

  • पूर्व राज्यमंत्री सतीश पाल द्वारा आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

औरैया। जनपद के बिधूना कस्बे में रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्मोत्सव कस्बे में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। समारोह में क्षेत्र के सर्वजन के लोगों एवं नेताओं ने जहां भाग लिया, वही भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुब्रत पाठक ने समारोह को सम्बोधित किया।

उन्होंने कहा कि, आज फिर हिंदुत्व की बात कहकर लोगों को जातियों, वर्ग और समुदाय से ऊपर उठकर देश के लिए काम करने की बात कही। मुख्य अतिथि एवं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने काशी विश्वनाथ मन्दिर के लिये कहा कि वहां मन्दिर था और रहेगा।

बता दें कि, तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सतीश पाल के द्वारा आयोजित रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य, अनिल शुक्ला, अमित मिश्रा, साधना पाल, प्रेमकांत पाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button