उत्तर प्रदेशलखनऊ

हैवल्स ने लखनऊ में अपने डैकोरेटिव लाइटिंग स्टोर ‘हैवल्स होम आर्ट लाइट्स’ का उद्घाटन किया

लखनऊ: देश की जानीमानी फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (एफएमईजी) कंपनी हैवल्स इंडिया लिमिटेड ने आज लखनऊ में अपने ऐक्सक्लूसिव डेकॉर लाइटिंग स्टोर ’हैवल्स होम आर्ट लाइट्स’ का उद्घाटन किया, इस स्टोर से इलाके में ब्रांड के रिटेल कारोबार की पहुंच में विस्तार होगा। यह स्टोर एएलसी स्टूडियो, एनके टावर, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ में स्थित है।

उत्तर प्रदेश में यह कंपनी का पहला होम आर्ट लाइट्स स्टोर है।’हैवल्स होम आर्ट लाइट्स’ अपनी किस्म का अनूठा, खूबसूरती से डिजाइन किया गया लाइटिंग स्टोर है जो 1050 वर्गफीट में बना है। यहां आकर ग्राहक अपनी बदलती जरूरत के मुताबिक अपनी लाइट्स को अपग्रेड कर सकेंगे।

सभी लाइटिंग जरूरतों के लिए यह स्टोर वन-स्टॉप-शॉप का काम देगा। झूमर, दीवारें, पेन्डेंट लाइट व अन्य किस्म की लाइटिंग देखने में आकर्षक लाइटिंग कलैक्शन का हिस्सा होंगे। जिन ग्राहकों को फैशनेबल व आधुनिक लाइटिंग की तलाश है उन्हें इस लाइटिंग कलैक्शन से अपनी पसंद की चीज़ जरूर मिलेगी।

इस स्टोर के उद्घाटन पर हैवल्स इंडिया लिमिटेड के श्री बीएम मल्होत्रा ने कहा, ’’लखनऊ में अपना पहला स्पेशल डेकॉरेटिव लाइटिंग स्टोर का उद्घाटन कर के हम बहुत खुश हैं। हमारा उद्देश्य ग्राहकों की मांग को पूरा करना है जो डेकॉरेटिव लाइटिंग की विस्तृत रेंज की तलाश में हैं।

इस स्टोर के लांच के साथ हम फिर से यह ज़ाहिर करना चाहते हैं की अपने ग्राहकों की जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए हम रचनात्मक व आधुनिक समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे उत्पाद बिजली की बचत करने वाले, इस्तेमाल में आसान और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं। हम उम्मीद है की इस स्टोर के जरिए हम अंतिम उपभोक्ताओं को सीधे सेवाएं दे सकेंगे तथा डेकॉर को समर्पित एक क्षेत्र का विकास भी कर पाएंगे।’’

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button