अमेठीउत्तर प्रदेशलाइव टीवीस्वास्थ्य

अमेठी जनपद के सभी 1949 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष के समस्त 1 लाख 60 हज़ार बच्चों के स्वास्थ्य की की गई जांच।

राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत आज 22 सितंबर को स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता कराई गई। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक साथ संपन्न हुई। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत अमेठी जनपद के सभी 1904 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष के समस्त 1 लाख 60 हज़ार बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रोथ चार्ट के हिसाब से वजन किया गया और उनकी लंबाई मापी गई। इसी के आधार पर इन बच्चों को कुपोषित अति कुपोषित और सामान्य की श्रेणी में रखा गया। और भारत सरकार के द्वारा पोषण ट्रैकर एप पर इससे संबंधित पूरा डाटा फीड किया गया। इन सभी बच्चों को चिन्हित करने के बाद उसमें से सैम और मैम अर्थात कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को अलग किया जाएगा। इसके बाद उन बच्चों की अलग से जांच कराई जाएगी और उनको आवश्यक जानकारी तथा दवाएं मुहैया कराई जाएगी। जिससे वह बच्चे स्वस्थ होकर सामान्य बच्चों की श्रेणी में आ जाएं।

 

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button