उत्तर प्रदेशलखनऊ

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया सामुदायिक रेडियो स्टेशन का शुभारम्भ

  • कहा- रेडियो की लोकप्रियता यथावत बनी हुई है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान प्रोद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने रविवार को आगरा के संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में ‘‘ब्रजवाणी’’ 89.6 एफएम’’ सामुदायिक रेडियो स्टेशन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेडियो आज भी लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का एक लोकप्रिय एवं सर्वसुलभ माध्यम है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बावजूद रेडियो की लोकप्रियता यथावत बनी हुई है।

योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि ब्रज की संस्कृति एवं लोक कला अत्यन्त समृद्ध है। इसके संरक्षण एवं प्रसार में रेडियो की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होगी। इसके माध्यम से आम जनमानस तक गीत, नाटक, लोकगीत सहित अन्य सूचनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा सकेगा।

उपाध्याय ने कहा कि समाज के लिए अन्य उपयोगी विषयों जैसे महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, स्वच्छता, यातायात सुरक्षा, पर्यटन तथा नई शिक्षा नीति-2020 के बारे में भी रेडियो पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यमों से लोगों को जागरूक एवं शिक्षित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि रेडियो शिक्षा, सूचना, जागरुकता तथा मनोरंजन सभी दिशा में सहयोगी होगा। इस अवसर पर चेयरमैन मनमोहन चावला, निदेशक रविकान्त चावला, पाषर्द प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button