उत्तर प्रदेशलखनऊ

आईएएस अधिकारी रेणुका कुमार का वीआरएस मंजूर, मुख्यमंत्री योगी ने दी मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी रेणुका कुमार का भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का आवेदन मंजूर कर लिया है। रेणुका कुमार को अगले साल जून में सेवानिवृत्त होना था। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस भेजे जाने पर 1987 बैच की आईएएस अधिकारी रेणुका कुमार ने यहां ज्वाइन नहीं किया बल्कि वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया था। मुख्यमंत्री योगी ने उनके वीआरएस के आवेदन को स्वीकृति दे दी है। शासन से मिली एक दूसरी जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग लम्बी छुट्टी पर चली गई हैं। शासन ने उनका प्रभार समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम को दे दिया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button