उत्तर प्रदेशबाराबंकी

बाराबंकी में सुपारी देकर रिक्शा चालक से कराई पति की हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़ी पत्नी और हत्यारा रिक्शा चालक

बाराबंकी। एक दिन पूर्व गांव के पास खून से लथपथ शव मिलने के प्रकरण का राज चौंकाने वाला है। मृतक की पत्नी के उसके भतीजे से अवैध संबंध थे लेकिन पति बाधा बन रहा था। इसलिए पत्नी ने एक लाख की सुपारी देकर ई रिक्शा चालक से हत्या करवा दी। पुलिस ने पत्नी व ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चलें कि घुंघटेर थाना क्षेत्र के ददेरा गांव के बाहर हनुमंतलाल उर्फ हनोमान गौतम का शव मिला था। शव देखकर ही हत्या की संभावना प्रबल हो गई थी। पुलिस ने सिरे से जांच की तो पत्नी की भूमिका संदिग्ध मिली। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम ने मृतक की पत्नी पूजा गौतम और उसके साथी कमलेश पुत्र मूलचंद्र निवासी गठुवनपुरवा थाना फतेहपुर को गिरफ्तार किया, इन लोगों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक हनुमंतलाल की पत्नी पूजा का अपने ही परिवार के भतीजे से अवैध संबंध था। यह बात जब हनुमंतलाल को पता चली तो पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़ा बढ़ने लगा। इसी विवाद से परेशान होकर पूजा ने अपने पति से पीछा छुड़ाने की योजना बनाई और लखनऊ में ई-रिक्शा चालक कमलेश से संपर्क किया। उसने पति की हत्या के बदले एक लाख रुपये देने की बात कही, जिस पर कमलेश तैयार हो गया।

योजनानुसार 13 अक्टूबर को पूजा अपने पति और बच्चों के साथ लखनऊ से लौटते समय देवा शरीफ मेला घूमने गई। वहीं से उसने कमलेश का ई-रिक्शा बुक किया। घुंघटेर लौटते समय ताहिरपुर मोड़ के पास दोनों ने मिलकर हनुमंतलाल के सिर पर सरिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पूजा ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए सड़क हादसे का स्वांग रचा। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सरिया, मोबाइल और ई-रिक्शा बरामद किया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button