उत्तर प्रदेशलखनऊ

मेरठ में बोनट पर पत्नी को डालकर दौड़ाई कार, ‘भैया बचाओ’ की लगाती रही गुहार; Video हुआ वायरल

मेरठ में थाना लोहियानगर इलाके में पति-पत्नी के आपसी विवाद का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक महिला कार के बोनट पर लेटी नजर आ रही है, जबकि कार चालक उसे बोनट पर ही डालकर तेज रफ्तार में गाड़ी को दौड़ाता दिखाई दे रहा है। इस दौरान महिला ने जान बचाने के लिए सड़क पर गुजर रहें राहगीरों से लगातार “भैया बचाओ” की गुहार लगाती दिखाई दे रही है।

पति के साथ उसकी कथित प्रेमिका को पत्नी ने देखने के बाद किया विरोध

मेरठ में सामने आई इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, कार के बोनट पर लेटी महिला का सुनीता है और वह काजीपुर की रहने वाली है। सुनीता की शादी मयंक से हुई है और शादी के बाद दोनों खुशी से जिंदगी जी रहें थे। सुनीता का आरोप है कि अचानक से उसके पति की जिन्दगी में एक महिला की एंट्री होती है, जिसके बाद से परिवार बिखरने लगता है। सुनीता ने अपने पति के साथ उसकी कथित प्रेमिका को कार में उसके देखा और विरोध किया। पत्नी कार की बोनट पर बैठ गई, जिस पर पति कार रोकने के बजाय तेज गति से गाड़ी दौड़ा दी। जानकारी के मुताबिक लगभग तीन किलोमीटर तक कार दौड़ती रही और महिला ‘भईया बचाओ’ कहकर मदद के लिए चीखती रही, सड़क पर दौड़ती कार का राहगीरों ने घटना का वीडियो बना लिया। किसी तरह लोगों ने काशीराम कॉलोनी के पास कार को रुकवाया। आरोप है कि कार रुकने के बाद भी पति मयंक ने सुनीता के साथ अभद्रता की।

पुलिस ने आरोपी पति मयंक और कथित प्रेमिका माही वर्मा को किया गिरफ्तार

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने पति को अन्य महिला के साथ देखा और विरोध किया, जिसके चलते पति ने जान से मारने की नियत से कार पर सुनीता को डालकर वाहन दौड़ा दिया। सुनीता को अपने पति के कथित प्रेम-प्रसंग का विरोध करना भारी पड़ गया। पीड़िता ने लोहियानगर थाने में पति और उसके साथ मौजूद युवती के खिलाफ तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मयंक और कथित प्रेमिका माही वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी का आपसी विवाद है। वायरल वीडियो और मिली शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button