उत्तर प्रदेशलखनऊ

आवास मिलने की खुशी में महिलाओं द्वारा ज़िलाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर जताया गया आभार

लखनऊ। माननीय काशीराम गरीबी शहरी आवास योजना के अंतर्गत नगीना देवी व पांच अन्य को मकान जुलाई 2021 में मकान अलॉट के साथ कब्ज़ा लेटर भी मिल गया था। परन्तु लोगो को जो मकान अलाट हुए थे, उनपर पहले से ही दबंग लोग गैर क़ानूनी रूप से मकानों पर काबिज थे, जिन्हें हटा पाना लोगो के बास्की बात नहीं थी। परन्तु जिसके कारण लोगो को अपने मकानों पर कब्ज़ा नहीं मिल पा रहा था।

अपने मकानों पर कब्जे के लिए मै नगीना देवी व पांच अन्य के साथ हाईकोर्ट गई और हाईकोर्ट ने हम लोगो के साथ न्याय करते हुए आदेश जारी किया जांच कर कब्जा दिलाया जाए, सारी जांच सही होने के बाद भी हम लोगों को कब्जा नहीं मिल रहा था। हम लोग कई बार मुख्यमंत्री कार्यालय व डीएम ऑफिस गए पर कब्जा नहीं मिल रहा था।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने महिला समस्या निस्तारण योजना के तहत अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसमें हम लोग नगीना देवी, फूलमती सोनकर, रवि कुमार, काशीराम, संदीप कुमार, पूनम हम सब लोग डीएम श्री अभिषेक प्रकाश जी के पास गए डीएम साहब ने हम सब की बात सुनी और तत्काल आदेश दिया कि 24 घंटे में कब्जा दिलाया जाए।

उनके आदेशों का पालन हुआ और हम सभी को अपने मकानों पर कब्जा मिल गया। जिसके तहत आज हम लोगो ने डीएम श्री अभिषेक प्रकाश जी सहित परियोजना अधिकारी निधि बाजपेई जी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इसमें हमारे सहयोगी अमरजीत कुरील व अवधेश हम सबका काफी साथ दिया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button