उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर हिंसा में गिरफ्तार निर्दोषों को जल्द किया जाएगा रिहा: धर्मपाल सिंह

  • शहर काजी ने निर्दोषों पर हो रही कार्रवाई का लगाया आरोप

कानपुर। कानपुर हिंसा में पुलिस की टीमें बराबर जांच में जुटी हुई हैं। रोजाना नये-नये तथ्य सामने आ रहे हैं और दोषियों पर कार्रवाई भी हो रही है। इस घटना में जो निर्दोष गिरफ्तार हुए हैं उनको जल्द रिहा कर दिया जाएगा। यह बातें सोमवार को कानपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कही।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह से सर्किट हाउस में शहर काजी मौलाना मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मिले। मौलाना ने तीन जून को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल को लेकर चर्चा की। कहाकि घटना निंदनीय है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन कुछ निर्दोषों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है। इसको लेकर लोगों में बेचैनी है, इसे त्वरित दूर करना अत्यंत आवश्यक है ताकि शहर के अमन शांति में किसी तरह का नुक्स न पैदा हो सके। साथ ही शहर काजी ने शहर समेत अन्य राज्यों में हुई हिंसक घटनाओं की हाईकोर्ट के निगरानी में जांच कराने की अपील की। जिससे दोषियों के चेहरे बेनकाब हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं पुनः न हो सके।

अल्पसंख्यक मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि यकीन रखें किसी बेकसूर को सजा नहीं दी जाएगी और जो गिरफ्तार हो गए हैं उन्हें जल्द रिहा किया जाएगा। हाईकोर्ट के निगरानी में जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के नारे को साकार करते हुए सब के साथ न्याय किया जाएगा। इस दौरान मौलाना कारी ख्वाजा अब्दुल मुत्तलिब कादरी, कारी मोहम्मद सगीर आलम हबीबी, डॉक्टर एम ए खान, हाफिज शाहनवाज, मोहम्मद आकिब खान आदि मौजूद रहें।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button