उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

इंस्पेक्टर का आया महिला कॉन्स्टेबल पर दिल, रेप कर फरार; अब 50 हजार का इनाम

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में महिला सिपाही से दुष्कर्म के मामले में फरार इंस्पेक्टर पर डीआईजी रेंज ने इनाम की राशि बढ़ा दी है. इंस्पेक्टर पर अब 50 हजार का इनाम रखा गया है. इसके साथ ही इंस्पेक्टर की गुमशुदगी के पोस्टर भी जगह-जगह लगाए गए. मामले में एक महिला थानाध्यक्ष को सस्पेंड भी किया जा चुका है. इसके बावजूद आरोपी की कोई खोजबीन नहीं है. आरोपी को लेकर एनबीडब्ल्यू भी जारी हो चुका है, इसके बावजूद पुलिस आरोपी को तलाश न कर सकी है.

मामला हलियापुर थाना क्षेत्र के का है. यहां तैनात महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर नीशू तोमर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. जिसके तहत जुलाई में आरोपी इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी को 22 सितंबर को ही पकड़ लिया गया था. जिला सत्र न्यायालय से महिला थाने की पुलिस इंस्पेक्टर को लेकर महिला थाने पहुंची, जहां पुलिस को चकमा देकर इंस्पेक्टर फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने उसपर 25 हजार का इनाम रखा. इतना ही नहीं इंस्पेक्टर के पोस्टर जिले में लगाए गए.

इंस्पेक्टर के खिलाफ NBW जारी

मामले में महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा को सस्पेंड कर दिया गया. मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रचना की कोर्ट में पहुंचा. जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी फरार इंस्पेक्टर के खिलाफ नॉन बेलेबल वॉरेंट जारी कर दिया. अब पुलिस विभाग ने फरार आरोपी के खिलाफ 25 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है. आपको बता दें कि फरार दुष्कर्म का आरोपी इंस्पेक्टर बागपत जिले का रहने वाला है. पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी है.

4 महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा इंस्पेक्टर

आरोपी इंस्पेक्टर 22 सितंबर से फरार चल रहा है. पुलिस विभाग लगातार उसकी तलाश में इंस्पेक्टर के ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन हर बार पुलिस की टीमों को खाली हाथ ही थाने लौटना पड़ता है. करीब 4 महीने से लगातार इंस्पेक्टर की तलाश में पुलिस विभाग चकरघिन्नी बना हुआ है. पीड़िता का आरोप है कि ऐसा लगता है कि पुलिस विभाग इंस्पेक्टर को बचाने में लगा हुआ है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button