उत्तर प्रदेशलखनऊ

दरोगा की जीप ने स्कूटी सवार बाप-बेटे को मारी टक्कर, बेटे की मौत

मोहनलालगंज (लखनऊ)। लखनऊ के मोहनलालगंज में शुक्रवार रात शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र की स्कूटी में नगराम थाने की जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में रौनक पांडेय (17) की मौत हो गई। मृतक के पिता अजय पांडेय की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के वक्त मौजूद रहे रौनक के चाचा ने पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ने तेज रफ्तार ट्रक से बचने के दौरान हादसा होने का दावा किया है। वहीं, देर शाम मनी माउंटा कॉम्पलेक्स के पास शव रख कर प्रदर्शन किया गया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बीच एसडीएम सरोजनीनगर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को 50 हजार आर्थिक मदद दी। प्रदर्शन के कारण यातयात व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button