उत्तर प्रदेशलखनऊ

विधायक योगेश शुक्ला के कर कमलों द्वारा  इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन हुआ

लखनऊ : भाजपा विधायक योगेश शुक्ला, बक्शी का तालाब के कर कमलों द्वारा, श्याम नगर, जरहरा में बनी इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया गया। पूरे श्याम नगर में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य करवाया जायेगा। सड़क बनाने का कार्य बहुत जल्द आदेश हो जायेगा, श्याम नगर निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए हर संभव मदद करने की बात की।

सिर्फ और सिर्फ विकास की ही बात होनी चाहिए ,चाहे कोई भी विभाग के लोग किसी प्रकार से तंग करे। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अतः कार्यक्रम में शामिल भाजपा जरहरा पार्षद रामकुमार वर्मा ने विधायक योगेश शुक्ला जी का जोर शोर से स्वागत किया।

रामकुमार वर्मा ने सभी श्याम नगर वासियों का वोटर लिस्ट में नाम करवाने हेतु हर संभव फार्म की व्यवस्था भी जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन भी दिया। जिससे श्याम नगर वासियों की किसी प्रकार की अववस्था ना हो। हर प्रकार के पौधे रोपण के लिए भी निशुल्क पेड़ भी जल्द से जल्द उपलब्ध करवाया जायेगा।

माननीय श्री वीरेंद्र तिवारी , भाजपा कार्यकर्ता के प्रयास से ही सफल हो पाया है। सभी प्रतिष्ठित श्याम नगर वासी एवम महिला कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button