उत्तर प्रदेशलखनऊ

हज यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराना हमारा काम : मोहसिन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने कहा कि हज यात्रा को जाने वाले यात्रियों के लिए सरकार हर सुविधा दे रही है। हज यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराना हमारा मुख्य काम है। यह एक पुण्य का कार्य है और इसके लिए हमें तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि हज जाने वाले लोगों के लिए उन्हें ये व्यवस्था करनी है कि वे आराम से यात्रा करें और लौट कर देश का और उत्तर प्रदेश का नाम मुस्कुराते हुए लें। उत्तर प्रदेश के नाम को रौशन करें। इससे अपने अधिकारियों का भी नाम अच्छे शब्दों में लिया जाये।

हज यात्रा 2022 के संबंध में हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन ने हाजियों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु ज़िला प्रशासन लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के साथ बैठक की और समस्त व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देश दिया। इस अवसर पर तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button