उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के 13 जिलों में मनाई जा रही “जल दिवाली”

योगी सरकार प्रदेश के 13 जिलों आगरा, बांदा, चित्रकूट, फिरोजाबाद, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, महोबा, मथुरा, मिर्जापुर, प्रयागराज, उन्नाव व वाराणसी में 7 से 9 नवंबर तक जल दिवाली मना रही है जिसका आगाज 7 नवंबर मंगलवार से हो गया है। पहले दिन बांदा, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मिर्जापुर, वाराणसी में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

पानी के लिए महिलाएं, महिलाओं के लिए पानी’ के इस आयोजन में स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को ‘वाटर ट्रीटमेंट प्लांट’ का भ्रमण कराकर वहां होने वाले पानी के ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया। इस 3 दिवसीय आयोजन में 13 जिलों के 20 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर 40-40 महिलाओं कुल 800 सदस्यों के माध्यम से ‘जल दिवाली’ मनाई जाएगी।

जल दिवाली कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए एक ड्रेस कोड भी रखा गया जिसमें महिलाएं नीली साड़ी और सूट पहन कार्यक्रम में शामिल हुईं। भ्रमण के समय सभी समूह सदस्यों को जल दिवाली से संबंधित फील्ड किट भी दिया गया जिसमें बैग, स्टील ग्लास व बोतल उपहार में दिए गए।

इस दौरान महिलाओं को शहर की पाइप जल प्रणाली, पानी के स्रोत व नलों तक पानी पहुंचने की प्रक्रियाओं और पानी को शुद्ध किए जाने के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षत किया गया। इसके बाद महिलाओं को देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हर हाल में जल संरक्षण करने की शपथ भी दिलाई गई।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button