उत्तर प्रदेशलखनऊ

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव व परिवहन मंत्री दया शंकर ने विधानभवन में पूजा कर कार्यभार संभाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने आज नवरात्रि के पहले दिन अपने-अपने कार्यालय कक्ष में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले दोनों लोग अपने-अपने कार्यालय पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना की। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लोककल्याण के लिए योजनाओं में तेजी लाएंगे। प्रधानमंत्री हर घर नल योजना के अंतर्गत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों का जल्द ही दौरा करूंगा। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि गरीबों की सेवा कर सकें, गरीबों को खुशहाल रख सकें। उन्होंने कहा कि जलशक्ति मंत्री के रूप में विभाग के माध्यम से स्वच्छ पानी गरीबों और समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाए जाने का कार्य तेजी से किया जाएगा।

वहीं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुसार विभागीय योजनाओं से संबंधित आगामी 100 दिन की कार्ययोजना को समय से पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मुझे परिवहन जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है। श्री सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि ग्रामीण इलाकों के गरीबों को भी उत्तम परिवहन सुविधा मुहैया हो। जिन क्षेत्रों में सरकारी परिवहन की सुविधा पर्याप्त नहीं है, वहाँ शीघ्र-अतिशीघ्र परिवहन सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button