अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय बना देश का पहला ISO प्रमाणित नवोदय विद्यालय

अमेठी: गौरीगंज में स्थित अमेठी जिले का एकमात्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अब देश का पहला ISO प्रमाणित जवाहर नवोदय विद्यालय बन गया है। यह प्रमाण पत्र विद्यालय को गुणवत्ता प्रबंधन के लिए मिला है। ISO प्रमाणीकरण संस्था की ओर से मुख्य आडिटर श्री रमेश चंद्र राय एवं वरिष्ठ परामर्शदाता श्री रामधन ने विद्यालय के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के पुरा-छात्र एवं सत्या माइक्रोफाइनेंस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विवेक तिवारी की उपस्थिति में ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार सिंह एवं उप-प्राचार्य श्री नित्यानंदेश नारायण त्रिपाठी को प्रदान किया।

इस अवसर श्री विवेक तिवारी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कि यह मेरा सौभाग्य है कि जिस विद्यालय ने मुझे ढाला, सँवारा, उसे इस तरह की उपलब्धि मिलने का साक्षी बना। प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि यह विद्यालय के लिए बहुत ही गौरव की बात है। यह उपलब्धि विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षणेतर कर्मचारियों आदि सभी के सम्मिलित प्रयास से संभव हुआ है। इस अवसर पर श्री वी सी श्रीवास्तव, डॉ दयाराम यादव, श्री एन के मिश्रा, डॉ मानसिंह पटेल, श्री संदीप कुमार गुप्त, श्रीमती निधि तिवारी, श्रीमती रेखा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button