उत्तर प्रदेशलखनऊ

पत्रकार एसोसिएशन ने 26 दिसम्बर को मनाया शहीद बाल दिवस

  • सनातन धर्म के रक्षार्थ कुर्बानी देने वाले गुरु गोविन्द सिंह के वीर शहीदों की स्मृति में मनाया गया शहीद बाल दिवस

लखनऊ। मुगल शासक औरंगजेब के तानाशाही फरमान को सिरे से नकारने वाले सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह के मासूम बच्चों बाबा जोरावर सिंह 8 वर्ष व बाबा फतेह सिंह 6 वर्ष को औरंगजेब के आदेश पर 26 दिसम्बर 1704 को जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था। परन्तु लुटियन इतिहास कारों ने इस क्रूरतम घटना को इतिहास से गायब कर दिया था।आज अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन ने वीर शहीद बालकों की स्मृति में शहीद बाल दिवस का आयोजन कर बालकों को देशभक्ति का सन्देश देने की कोशिश की।

सुभाष मार्ग आगामीर ड़योढ़ी स्थित राधे श्याम लक्ष्मी नारायण धर्मशाला में आयोजित श्रद्धाजलि कार्यक्रम में मनाया गया। गुरु गोविन्द सिंह तथा उनके शहीद बच्चों के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सिख संगत के प्रदेश अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश प्रकाश राव, राष्ट्र रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत विशेन, स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद अग्रवाल, भारतीय संगठित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, नारी रक्षा दल की प्रदेश अध्यक्षा सोनिका मिश्रा की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता पत्रकार एसोसिएशन एवं भारत हिन्दू राष्ट्र आन्दोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र तथा संचालन महासचिव जीतेश श्रीवास्तव ने किया।

सभी वक्ताओं ने सनातन धर्म तथा देश की रक्षा में सिखों की कुर्बानियों पर विचार व्यक्त किए। समारोह का समापन सभी अतिथियों तथा पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष संजय सक्सेना व मोनू राजपूत, महासचिव जीतेश श्रीवास्तव वह नबी अहमद, सचिव लक्ष्मी नारायण गौतम, अजय मिश्रा, हरिओम वर्मा, मोहित राठौर, श्याम गुप्ता आदि को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button