उत्तर प्रदेशलखनऊ

काजल अग्रवाल ने लखनऊ में किया हेयर मास्टर्स लक्ज़री सैलून का उद्घाटन

लखनऊ। राजधानी की लक्ज़री और ग्लैमर दुनिया में नया आयाम जुड़ गया है। मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने रविवार को अशियाना क्षेत्र में हेयर मास्टर्स लक्ज़री सैलून का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि “हेयर मास्टर्स विश्वसनीयता और गुणवत्ता की पहचान है, लखनऊ में इसका विस्तार होना खुशी की बात है।”

2014 में दिल्ली के एक छोटे बेसमेंट से शुरू हुआ हेयर मास्टर्स आज ₹150 करोड़ का ब्रांड बन चुका है। सह-मालिकाएँ मृगना एस. गोयल और देवयानी यादव ने बताया कि लखनऊ जैसे स्टाइलिश शहर में लक्ज़री ग्रूमिंग की बड़ी मांग है और यह सैलून उसी जरूरत को पूरा करेगा।

इस मौके पर संस्थापक डेनिश बत्रा, डायरेक्टर आशीष बत्रा, आनंददीप सिंह, विनय यादव और उत्कर्ष गोयल भी मौजूद रहे। सह-संस्थापक पूरवा बत्रा ने इसे ब्रांड के लिए लखनऊ अध्याय की नई शुरुआत बताया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button