उत्तर प्रदेशलखनऊ

गृह मंत्री अमित शाह से कपिल देव अग्रवाल ने की मुलाकात

लखनऊ। मुजफ्फरनगर सदर से विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वंत्रत प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कपिल देव अग्रवाल ने मुलाकात के वक्त गृह मंत्री को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व संकटमोचन हनुमान का चित्र भेंट किया।

मंत्री कपिल देव ने गृह मंत्री अमित शाह को मुजफ्फरनगर मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित शुक्रताल तीर्थ के बारे में बताया। उन्होंने कह कि गंगा घाट पर स्थाई रूप से मुख्य गंगा की एक धारा को शुक्रताल से जोड़े जाने का अनुरोध है। उन्होंने कहा कि पवित्र तीर्थ स्थल को श्रीमद् भागवत कथा की उद्गम स्थली शुकतीर्थ के रूप में संपूर्ण देश के विभिन्न राज्यों से एवं विदेश में भी जाना जाता है। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आकर यहां श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण, गंगा स्नान, दैवीय दर्शन आदि से धर्मलाभ प्राप्त करते है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button