उत्तर प्रदेशबहराइच

सावधान! घर से बाहर निकलते समय हाथ में रखें डंडा… बहराइच में आवारा कुत्तों का आतंक, ग्रामीणों को कुछ इस अनोखे अंदाज में किया गया जागरूक, देखें वीडियो

खैरीघाट/बहराइच,। यूपी के बहराइच जिले जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले से बचने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए टेम्पो से गांव गांव अनाउंसमेंट करवाया जा रहा है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र मे आवारा कुत्तों के हमले में आठ वर्षीय बालिका की एक सप्ताह पूर्व मौत हो चुकी है। अब तक एक दर्जन लोग कुत्ते के हमले में घायल हो चुके हैं। कुत्तों को पकड़ने के लिए जाल जगह जगह लगाया गया है, लेकिन टीम को एक भी कुत्ते हाथ नहीं लगे हैं। ऐसे में अब ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को टेम्पो के द्वारा

शिवपुर बाजार, खम्हारिया, मटेरा कलां, रखौना,शिवपुर ,सेमरिया आदि जगहों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें माइक में बोला जा रहा है कि आप सभी ग्रामीण जागरूक हो जाएं। बाहर बच्चों को अकेले न भेजें। समूह में जाने पर भी डंडा हाथ में रखें। जिससे पागल कुत्तों से बचा जा सके और दूसरे को भी बचाया जा सके।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button