उत्तर प्रदेशलखनऊ

समाजवादी पार्टी पर केशव मौर्य का बड़ा प्रहार, कहा-अखिलेश के तीन यार, आजम-अतीक और मुख्तार

लखनऊ। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लगातार विपक्ष पर हमलावर हैं। कल जहाँ उन्होंने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बताया था तो वहीँ शनिवार को डिप्टी सीएम अखिलेश यादव पर हमलावर दिखे। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित मीडिया वार्ता में उन्होंने समाजवादी पार्टी को न केवल गुंडों की पार्टी बताया बल्कि यहाँ तक कहा कि सपा अध्यक्ष के केवल तीन यार हैं। उन्होंने आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को अखिलेश यादव का करीबी और दोस्त बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा को मिल रहा जनता का आशीर्वाद एवं समर्थन इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में हमारा गठबंधन 400 पार का आंकड़ा पा लेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मोदी सरकार की वापसी तय है। इसीलिए 4 जून 4 बजे 400 पार का संकल्प पूर्ण होता दिख रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पीडीए का मतलब है परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी। डिप्टी सीएम ने कहा कि इसका सीधा सम्बन्ध भ्रष्टाचारियों और अपराधियों से है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सपा का पूरे प्रदेश से सफाया होना तय है, जनता ने विपक्ष को पूरी तरह से नकार दिया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button