उत्तर प्रदेशमहोबा

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से सभी सीटें जीतेंगे: केशव प्रसाद मौर्य

महोबा। भारतीय जनता पार्टी जिला महोबा कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया । उन्होंने सबसे पहले जिला कार्यसमिति एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं से भेंट कर जिले में हो रही “आम जनता” की समस्याओं को जाना। कार्यकर्ताओं ने लिखित रूप से एवं मौखिक रूप से अपनी शिकायतें दर्ज कराई जिसको उन्होंने प्रभावी रूप से निपटाने का आश्वासन दिया।

केशव मौर्य ने बताया कि महोबा आकर सबसे पहले मैं कार्यकर्ताओं से मिला क्योंकि भाजपा देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बदौलत ही उत्तर प्रदेश में 2022 में पुनः सरकार बना सकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। जिस बुंदेलखंड को पूर्व की सरकारों ने अनाथ छोड़ दिया था उसको भाजपा ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर जैसे बड़े प्रोजेक्ट दिए, एक्सप्रेस वे से बुंदेलखंड की तकदीर एवं तस्वीर बदलने वाली है, यहां के सभी जिले देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ गए हैं यह एक्सप्रेसवे लाइफ लाइन है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर सरकारी कार्यों में कमियां हैं तो हमें बताएं और अगर उपलब्धियां हैं तो जनता को बताएं। श्री मौर्य कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि 2024 में लोकसभा चुनाव है सारी विरोधी ताकतें मिलकर मोदी को हराने का चक्रव्यू रच रही हैं लेकिन हमें इस बार 2024 मे पुनः विपक्ष को औंधे मुंह गिराने का काम करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं माननीय एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने की। सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, विधायक चरखारी बृजभूषण राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, चेयरमैन दिलासा सौरभ तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष डीबी दिवेदी डॉक्टर कमलेश सक्सेना डॉ संतोष चौरसिया मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता ने किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button