उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर: मोबाइल चोरी का आरोप लगा युवक को खंभे से बांधा, बेरहमी से की पिटाई

यूपी के कुशीनगर के तमकुही राज थाना क्षेत्र खुदरा गांव के एक युवक को मोबाइल चोरी का आरोप लगा कर कुछ लोगों ने एक बिजली के खंभे में बांध कर बुरी तरह पीटा। इस दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और थोड़ी देर बाद वायरल कर दिया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा चट्टी बाजार में गोडयिता श्रीराम निवासी अवधेश ठाकुर सैलून चलाता है। रविवार को उसकी दुकान से दो मोबाइल चोरी हो गए। किसी ने उसे बता दिया कि उसका मोबाइल खुदरा निवासी  22 वर्षीय एक युवक ने चुराया है। बताया जा रहा है कि अवधेश ने उस युवक को पकड़ कर पीटा तो उसने दोनो मोबाइल वापस कर दिए। इसके बाद उसी गांव के निवासी रंजीत ने भी उस युवक को पकड़ लिया। रंजीत का आरोप था कि‍ उसका मोबाइल 10 दिन पहले चोरी हुआ था। उसने आरोप लगाया कि उसके यहां से भी मोबाइल उसी युवक ने चुराया होगा लेकिन युवक ने रंजीत के यहां से मोबाइल चुुुुुराने से इनकार कर दिया। इसके बाद रंजीत और उसके कुछ साथियों ने युवक को पकड़ कर बिजली के खंभे में बांध दिया और लाठी डंडे से पीटने लगे। इस दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो बना कर वायरल कर दिया।

पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद तमकुहीराज पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की भाभी ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उसने दावा किया कि उसका देवर मानसिक रूप से कमजोर है। उसने कहा कि उसके देवर ने कोई चोरी नहीं की है। इसके बादजूद उसे पकड़कर रंजीत और अवधेश ठाकुर ने बांध कर मारा-पीटा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रंजीत और अवधेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button