उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ केजीएमयू: मौके पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के साथ देखे जाएंगे मरीज, नहीं किए जाएंगे वापस

अब केजीएमयू में आने वाले मरीजों को ओपीडी में तुरन्त ऑनलाइन अपॉइंटमेंट मिलेगा। उसी रोज डॉक्टर भी देखेंगे। इन मरीजों के पर्चे बनाने के लिए अलग से काउंटर शुरू किया गया है। यह सुविधा उन मरीजों को मिलेगी। जिनका पहले से अपाइंटमेंट नहीं है। यह व्यवस्था सोमवार से शुरू होगी।

केजीएमयू वीसी डॉ. बिपिन पुरी ने सभी मरीजों को ओपीडी में देखने का आदेश जारी किया है। दूसरे जिलों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को वापस न करें। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि बिना अपाइंटमेंट के आने वाले मरीजों को भी देखा जाएगा। इसके लिए अलग से पर्चे बनाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि पहले से ऑन लाइन अपॉइंटमेंट लेकर आने वाले मरीजों को पूर्व की तरह देखा जा रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button