उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में शाइन सिटी ग्रीन होम्स की प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, बिना मानचित्र और ले आउट पास करवाए चल रहा था काम

लखनऊ: लखनऊ में सुलतानपुर रोड पर एलडीए ने साइन सिटी ग्रीन होम्स की अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया। बिना मानचित्र और ले-आउट पास करवाए प्लॉटिंग चल रही थी। न्यायिक विहित प्राधिकारी डीके सिंह ने सुनवाई के बाद कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके साथ ही ठाकुरगंज और बिजनौर में भी ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।

न्यायिक विहित प्राधिकारी डीके सिंह के मुताबिक पिछले एक साल में शाइन सिटी इंफ्रा प्रॉजेक्ट लिमिटेड को कई नोटिस जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद कंपनी की तरफ से पुख्ता दस्तावेज दिखाना तो दूर काम भी नहीं रोका गया। ऐसे में ध्वस्तीकरण का आदेश देना पड़ा।

वहीं, एलडीए ने काकोरी में भी अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया है। यहां के न्यायिक विहित प्राधिकारी कमलजीत सिंह के मुताबिक ठाकुरगंज में श्याम गौरी फिलिंग स्टेशन के पास गाटा संख्या-00568 के कई हिस्सों पर अरुण कुमार निगम द्वारा प्लॉटिंग करवाई जा रही थी। एलडीए टीम के पहुंचने पर मानचित्र और ले आउट समेत अन्य दस्तावेज नहीं दिखाए गए। ऐसे में ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया था।

वहीं, रायबरेली रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी में इंडस मोबाइल कंपनी द्वारा अवैध तरीके से मोबाइल टावर लगवाने की शिकायत मिली थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर काम रुकवा निर्माण सील कर दिया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button