उत्तर प्रदेशलखनऊ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान मैं हिंदी पखवाड़ा का समारोह संपन्न हुआ

लखनऊ। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से प्रत्येक वर्ष की तरह हिंदी पखवाड़ा समारोह आयोजित किया गया यह समारोह दिनांक 14.9.2024 से 28. 9.2024 तक बनाया गया। और आज हिंदी पखवाड़ा 2024 का समापन समारोह एवं कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के सदस्यों को सेवानिवृत्ति के पी.पी.ओ वितरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में हुआ।

 

जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती अपर्णा यादव उपाध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश विशिष्ट स्थिति श्री एन के सिंह महानिरीक्षक सीआरपीएफ एवं उदय बक्शी अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उत्तर प्रदेश कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के सदस्यों को सेवानिवृत्त के दिन पेंशन भुगतान आदेश सौपे एवं हिंदी पखवाड़े मैं आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र पुरस्कार राशि प्रदान किया।

श्रीमती अपर्णा यादव ने प्रयास कार्यक्रम की सराहना की एवं इस प्रयास कार्यक्रम को और सफल बनाने को कहा। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। हिंदी पखवाड़ा के समापन समारोह संपन्न होने की घोषणा श्री नवीन कुमार कनौजिया क्षेत्री आयुक्त द्वारा की।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button