उत्तर प्रदेशलखनऊ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित संगठन है: धर्मपाल सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी की पत्रिका कमल ज्योति के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, कमल ज्योति के संपादक अरूण कान्त त्रिपाठी तथा प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित संगठन है। संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक परं वैभवंम नेतुमेतत् स्वराष्ट्रं के संकल्प के साथ वैभवशाली राष्ट्र नवनिर्माण के लिए सतत अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कमल ज्योति का यह अंक संघ की विचारधारा, संघ के कार्य और संघ द्वारा किए गए परिवर्तनों को समझने में पाठकों की सहायता करेगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button