उत्तर प्रदेशलखनऊ

पशुओं में ‘लम्पी’ रोग तेजी से फैलना शुरू, रोकथाम के लिए सरकार ने उठाया ये कदम

लखनऊ। गौवंशीय पशुओं में बढ़ रहे लम्पी त्वचा रोग की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने टीम-9 का गठन किया है। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने लम्पी रोग के प्रभावी नियंत्रण एवं बचाव के लिए युद्धस्तर पर काम करने के लिए टीम-09 को लम्पी रोग से प्रभावित सात मण्डलों में 29 अगस्त से तीन सितम्बर तक छह दिवसीय अभियान चलाकर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

टीम-9 में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में अपर मुख्य सचिव पशुधन डा. रजनीश दुबे को मुरादाबाद मण्डल की लगातार निगरानी, रोग नियंत्रण के रोकथाम के लिए मॉडल मण्डल के रूप में विकसित करने, दुग्ध आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील को सहारनपुर मण्डल, पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक कुणाल सिल्कू को मुरादाबाद मण्डल, विशेष सचिव पशुधन देवेन्द्र पाण्डेय को अलीगढ़ मण्डल, विशेष सचिव दुग्ध विकास राम सहाय यादव को मेरठ मण्डल, पशुपालन निदेशालय के संयुक्त निदेशक डा. अरविन्द कुमार सिंह को आगरा मण्डल, आजमगढ़ के अपर निदेशक डा. तरुण कुमार तिवारी को बरेली मण्डल तथा डा. एस.पी. पाण्डेय को झांसी मण्डल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

बता दें कि लंपी स्किन बीमारी बेकाबू हो चुकी है। जिले में तीन हजार से ज्यादा पशु बीमार हो चुके है। बुधवार को नागल में भी दो पशुओं की मौत हो गई। पशुओं के मरने और बीमारी के कारण पशुपालकों को काफी नुकसान हो रहा है। वही पशुपालकों के सामने रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। पशुपालन विभाग बीमारी की रोकथाम करने और पशुओं के इलाज का दावा कर रहा है।

प्रशासन तो इसकों लेकर चिंतित है ही पशुपालकों में भय व्याप्त है। हर कोई इस भय में है कि कही उनके पशुओं में बीमारी न लग जाए। बुधवार को लपी स्किन बीमारी के चलते कई पशुओं की मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह से बीमारी के कारण प्रतिदिन किसी न किसी पशु की मौत हो रही है। प्रशासन की ओर से बीमारी को लेकर लगातार मॉनटरिंग की जा रही है। बीमारी को लेकर कंट्रोल रुम की स्थापना की गई है। जहां से हर ब्लॉक पर नजरे रखी जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button