उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में अब नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी: शहरों के बीचों बीच कलर फुल थीम पर बनेगा पार्क, LDA लगाएगा 50 हजार पौधे

लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) पेपर मिल कॉलोनी स्थित भीखमपुर के 25 एकड़ में कलर फुल थीम पर पार्क बनाया जाएगा। पार्क में फूल, फल और छाया देने वाले 50 हजार पौधे लगेंगे। प्रदेश का ये अनोखा पार्क होगा जो जंगल की तरह कच्चा निर्माण कर विकसित किया जाएगा। एलडीए ने पार्क का नामकरण नहीं किया है, लेकिन कार्ययोजना बना ली है।

पार्क में किसी भी तरह का पक्का निर्माण और सुंदरता के कार्य नहीं किए जाएंगे। चार-चार मीटर दूरी पर एक थीम व रंग के पेड़-पौधे लगेंगे। पार्क में घूमने के लिए पाथ-वे भी कच्चा बनेगा। पेड़-पौधों की सुरक्षा के लिए तार से फेंसिंग के अलावा सुरक्षा कर्मी भी रखे जाएंगे।

एलडीए ने पिछले वर्ष अवैध निर्माण ध्वस्त करके ये जगह खाली कराई थी, तब पार्क बनाने का प्रोजेक्ट नगर निगम को मिला था। अब नगर निगम से लेकर एलडीए को दे दिया गया है। पर्यटक इस पार्क के पास सौमित्र वन और ठीक उसके सामने शक्ति वन का लुत्फ उठाएंगे।

वन विभाग देगा पौधे

एलडीए थीम पार्क में पीपल, नीम, बरगद, पाकड़, पिलकर, शीशम, महुआ, अमलताश, कचनार, गुलमोहर, अमरूद, आम, जामुन, अर्जुन आदि प्रजाति के पौधे लगाकर पूरी तरह से हराभरा बनाएगा। यह पौधे वन विभाग देगा, जबकि स्पैथोडिया, टबेबुइया, लार्जेस्ट्रोमिया अमलतास, नीली गुलमोहर आदि पौधे एलडीए खरीदकर लगाएगा।

मियावाकी जंगल भी बनेगा

पार्क के अंदर कुछ हिस्से में मियावाकी जंगल विकसित किया जाएगा। जापान की मियावकी पद्धति पर पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा कुकरैल नदी किनारे हिस्से में जामुन, अर्जुन, पनिया, केन आदि पौधे लगेंगे। यह पौधे नदी की धारा बढ़ने पर नष्ट नहीं होंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button