उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी सरकार सरकारी स्कूल के छात्रों को देगी फ्री स्किल ट्रेनिंग, जानिए क्या है पूरा प्लान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों के छात्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 210 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिकारियों की माने तो यह पहल कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 150 घंटे मुख्य कौशल, 30 घंटे सॉफ्ट स्किल और 30 घंटे औद्योगिक भ्रमण शामिल होंगे, जिन्हें अनिवार्य कर दिया गया है।

यह निर्णय उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे की अध्यक्षता में ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के तहत आयोजित एक वर्चुअल बैठक में लिया गया। सेक्टर स्किल काउंसिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उनके प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकारी माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को उनकी नियमित शिक्षा के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

प्रशिक्षण पाठ्यक्रम छात्रों की रुचियों, क्षेत्रों और जिलाधिकारियों द्वारा सुझाए गए विकल्पों के अनुरूप होंगे। मिशन निदेशक खरे ने एसएससी को पाठ्यक्रम शीघ्र तैयार कर यूपीएसडीएमको प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। एसएससी ने आश्वासन दिया कि 210 घंटे के पाठ्यक्रम निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयार और वितरित किए जाएंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button