उत्तर प्रदेशलखनऊ

हिंदी साहित्य अकादमी कार्यकारिणी में लखनऊ की साहित्यकार डॉ वन्दना श्रीवास्तव वान्या चयनित

लखनऊ: हिंदी साहित्य अकादमी की नव कार्यकारिणी का गठन 5 सितंबर 2022 को किया गया। प्रसिद्ध कवि सौरभ जैन सुमन जी की अध्यक्षता में यह कार्यकारिणी गठित की गयी है। लखनऊ से डॉ वन्दना श्रीवास्तव वान्या का चयन इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुआ है। वन्दना जी लंबे समय से हिन्दी साहित्य सेवा कर रही हैं तथा दूरदर्शन आकाशवाणी राष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बनाते हुए मार्मिक रचनाओं से श्रोताओं दर्शकों और पाठकों के मनःपटल पर अमिट छाप छोड़ जाती हैं।

भारत सरकार के अधीन यह अकादमी राष्ट्रीयता को समर्पित नवोदित एवं वरिष्ठ साहित्यकारों का एक संगठन है। संगठन प्रमुख प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका जैन अम्बर जी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई प्रेषित की है।इस कार्यकारिणी में महामंत्री उमंग गोयल जी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button