उत्तर प्रदेशलखनऊ

लुलु मॉल, लखनऊ में लुलु बिग चोको डेज’ आयोजित

  • चोको फेस्ट में दुनिया भर में 100 से अधिक प्रकार की चॉकलेट और चॉकलेट से जुड़े खाद्य हैं

लखनऊ। लखनऊवासीयों को मीठे के स्वाद का आनंद लेने के लिए लुलु मॉल लखनऊ ने लखनऊ का सबसे बड़ा चोको फेस्टिवल ‘लुलु बिग चोको डेज’ आयोजित किया है। 10 दिनों तक चलने वाले इस फेस्ट की शुरुआत 12 अगस्त से हुई और इसका समापन 21 अगस्त को होगा।

चोको फेस्ट को लुलु हाईपरमार्केट में आयोजित किया गया है जिसमें दुनिया भर से 100 प्रकार के चॉकलेट ऑफर करता है। दुनिया के सबसे अच्छे ब्रांड के चॉकलेट, वैफल्स, डोनट्स और केक की एक श्रृंखला के साथ, चोको फेस्ट चॉकलेट थीम, रोमांचक गेम और 100 से अधिक प्रकार के चॉकलेट को प्रदर्शित किया गया है।

चोको फेस्ट का आयोजन गैलेक्सी द्वारा किटकैट और फेरेरो रोचर के सहयोग से किया जाता है। फेस्ट में 12 फीट लंबा फेरेरो रोचर चॉकलेट ट्री है, मॉल में आने वाले लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए कठपुतली शो, मैजिक शो और खजाने की खोज सहित कई गतिविधियाँ भी हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button