उत्तर प्रदेशलखनऊ

Mahakumbh Stampede: PM मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ हादसे पर किया ट्वीट, रेल मंत्री से भी की बात

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। बुधवार को मौनी अमावस्या के दिन सुबह ही करीब 3.5 करोड़ से ज्यादा लोग गंगा. यमुना और सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम में स्नान कर चुके हैं। हालांकि, बुधवार को तड़के 1 से 1.30 बजे के करीब महाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति देखने को मिली जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। महाकुंभ क्षेत्र में अब स्थिति नियंत्रण में है और घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर के महाकुंभ में हादसे पर शोक प्रकट किया है।

क्या बोले पीएम मोदी?

महाकुंभ में बुधवार को हुए हादसे पर पीएम मोदी ने कहा- “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।”

पीएम मोदी ने रेल मंत्री से की बात- सूत्र

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर हो रही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है। पीएम मोदी ने महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित प्रयागराज से निकालने पर रेलवे की तैयारी के बारे में जानकारी ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को प्रयागराज में रेलवे के द्वारा की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को कहा- आज 360 से ज्यादा ट्रेन प्रयागराज से चलाई जा रही है। पीएम मोदी को रेल मंत्री ने बताया प्रयागराज के कई रेलवे स्टेशन पर हर 4 मिनट में एक ट्रेन आ और जा रही है। प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशन पर RPF और जीआरपी के जवान को भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात किया गया है। कलर कोड के हिसाब से यात्रियों को स्टेशन पर एंट्री दी जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button