अयोध्याउत्तर प्रदेश

महंत नृत्य गोपाल दास मेदांता हास्पिटल में भर्ती, भ्रम पूर्ण समाचारों पर ध्यान न दें शिष्य: संत जानकी दास

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के शिष्य संत जानकी दास ने महंत जी के नियमित स्वास्थ्य परिक्षण को स्वीकार करते हुये मीडिया में आ रही बेहोशी के समाचारों का खंडन किया है और हास्पिटल प्रशासन पर गहरी नाराजगी भी व्यक्त की है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि भक्त शिष्य परेशान न हो और भ्रम पूर्ण समाचारों पर ध्यान ना दें।

उल्लेखनीय है कि नियमित जांच के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को रविवार को मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें यूरो संबंधी समस्या है। मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में महंत नृत्य गोपाल दास का इलाज किया जा रहा है। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने दी।

महंत नृत्य गोपाल दास को पिछले चार दिनों से समस्या थी। स्थानीय चिकित्सकों की देखरेख में अयोध्या में ही उनका इलाज हो रहा था। रविवार को अयोध्या से उनको लखनऊ लाकर मेदांता में भर्ती कराया गया। मेदांता हॉस्पिटल की निदेशक ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास जी को रविवार दोपहर को भर्ती कराया गया है। उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, एक्यूट किडनी फेलियर और सामान्य कमजोरी है। अयोध्या से मेदांता आने के बाद तुरंत डॉक्टर्स की एक टीम ने उनका इलाज शुरू किया है। अभी उनको क्रिटिकल केयर विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है,तथा उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थ्रिर है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button