उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्वास्थ्य की दृष्टि से साइकिल को बनाएं जीवन का हिस्सा : दयाशंकर सिंह

  • विश्व साइकिल दिवस पर निकली रैली

लखनऊ। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में साइकिल रैली निकाली गयी और केडी सिंह स्टेडियम में सभा हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा, आर्थिक बचत और स्वास्थ्य की दृष्टि से हमें साइकिलिंग को अपनी जिंदगी का एक हिस्सा बनाना चाहिए। आज साइकिल का नित्य उपयोग करना हमारी आवश्यकता बन गयी है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने 10 राष्ट्रीय खिलाड़ियों अंश पांडेय, जय तिवारी, रणजीत सिंह आदि को अचीवर अवार्ड से सम्मानित भी किया। सभा से पूर्व सैकड़ों युवाओं ने रूमी गेट से साइकिल रैली निकाली, जो केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक आयी। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी ने बताया कि लोगों में साइकिल के प्रति जागरूकता लाने के लिए इस तरह के आयोजन 10 जून तक किये जाएंगे। इस अवसर पर साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश वर्मा, उप निदेशक युवा कल्याण डाक्टर अशोक आदि भी उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button