उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर

बाइक बचाने के चक्कर में गई शख्स की जान, ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर; CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

गौतम बुद्ध नगर: जिले के ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बाइक सवार युवक की ट्रेन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार होकर रेलवे फाटक को पार कर रहा था। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल डिसबैलेंस होकर रेलवे लाइन पर गिर गई। हालांकि युवक उस समय बच गया। उसने बाइक को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन इसी दौरान ट्रेन आ गई। ट्रेन ने बाइक और युवक दोनों को उड़ा दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

रेलवे ट्रैक पर गिर गई बाइक

दरअसल, दादरी थाना क्षेत्र के दतावली गांव का रहने वाला तुषार किसी कार्य से गांव से बाहर जा रहा था। इस दौरान वह रेलवे फाटक पर पहुंचा, जहां फाटक बंद था। हालांकि उसने अपनी बाइक को बंद फाटक के नीचे से निकाल लिया। जैसे ही वह रेलवे लाइन पर पहुंचा, तभी उसकी बाइक फिसल कर गिर गई। उसने बाइक को उठाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान तेज रफ्तार से आई ट्रेन ने बाइक और युवक को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो खौफनाक और डराने वाला है।

सामने आया हादसे का CCTV फुटेज

इस मामले में RPF दादरी और पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दतावली के रहने वाले एक युवक की रेल के हादसे में मौत हुई है। सूचना के बाद पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। RPF अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सोमवार शाम का है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button