उत्तर प्रदेशप्रयागराज

मेडिकल ऑफीसर डॉ. रविन्द्र की इलाज के दौरान मौत

प्रयागराज। आयुर्वेद के मेडिकल ऑफीसर एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्मानित डॉ रविन्द्र त्यागी की मंगलवार को हार्ट सम्बंधी बीमारी से इलाज के दौरान मौत हो गयी। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ आशुतोष ने बताया कि जौनपुर निवासी डॉ रविन्द्र त्यागी (50) सीएमओ प्रयागराज के साथ अटैच थे। उनकी तबियत तेज बहादुर सपू्र अस्पताल परिसर स्थित आवास में बिगड़ गयी। जिन्हें इलाज के लिए आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान हार्ट सम्बंधी बीमारी होने पर उन्हें सरस्वती हार्टकेयर के लिए भेजा गया। जहां ले जाते हुए रास्ते में उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि डॉ रविन्द्र त्यागी को मेला प्राधिकरण में स्वास्थ्य अधिकारी पद का भी अतिरिक्त प्रभार मिला था।

डॉ शान्ति चौधरी ने बताया कि पिछले कुम्भ मेला में इनकी कुशल क्षमता एवं अच्छी देख-रेख के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मानित किया था। डॉ शान्ति ने बताया कि डॉ रविन्द्र बहुत नेक दिल इंसान थे। उनका परिवार कानपुर में रहता है। बताया कि कोरोना काल में डॉ रविन्द्र ने घर-घर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया था। उनकी सक्रियता के कारण ही इन्हें कई अतिरिक्त पदों का भार मिला हुआ था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button