उत्तर प्रदेशदेवरिया

देवरिया : नौनिहालों को भेजी गई दवा कबाड़ खाने में मिली

देवरिया। केन्द्र और प्रदेश सरकार गरीब असहाय लोगों के लिए दवाएं भेज रही है। स्वास्थ्य कर्मचारी अपने कार्य के प्रति विमुख होते हुए दवाओं को लोगों तक न पहुंचा कर स्वास्थ्य विभाग के बने कमरों में रख अपनी ड्यूटी इति श्री कर लिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। गरीब असहाय मां-बाप के जेब पर बोझ न पड़े और जिले तक ना जाना पड़े। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा उपलब्ध हो जाए। जहां सरकार के द्वारा बड़े पैमाने पर उन दवाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचा दी गई है। लेकिन वहीं मातहत इसका खुला मजाक उड़ाते हुए नजर आए।

मईल बीआरसी के अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा बच्चों में बांटने के लिए दवा आई थी। जो बगल में मत्स्य विभाग के कबाड़ खाने में रखी मिली। जिसकी एक्सपायरी डेट 2023 तक है। वीडियो वायरल होने पर कुंभकरण की नींद स्वास्थ्य महकमे की टूटी है, अब देखना है कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्यवाही होती है। खंड विकास अधिकारी भागलपुर पन्ने लाल ने बताया कि बीआरसी के कर्मचारी और अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आई है। बीआरसी पर जो दवा बच्चों को बांटने के लिए दिया गया था। इसकी जांच की जा रही है। जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button