उत्तर प्रदेशलखनऊ

जागरूकता रैली में नशे से दूर रहने का संदेश दिया

  • अंतर-राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर बख्शी का तालाब क्षेत्र में निकाली गई जागरूकता रैली

लखनऊ। अंतर-राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में बख्शी का तालाब में जागरूकता रैली निकाली गई। यहां की नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो एवं 11 में रैली निकली, जिसमें पुरूषों, महिलाओं और बच्चों ने स्लोगन के माध्यम से नशा से मुक्त करने का संदेश दिया। रैली नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो के बड़ा द्वार स्थित मंदिर से प्रारंभ हुई। पंचायत के 27 हेक्टेयर में फैले हुए भौली गांव के लोगों को स्लोगन के माध्यम से नशे से हो रहे नुकसान को बताया गया। साथ में जगह-जगह पर नुक्कड़ बैठकें भी हुई और नारे लगाए गए।

नगर पंचायत बख्शी का तालाब के वार्ड संख्या दो के निवासी नागेंद्र बहादुर सिंह एवं विजय शंकर शुक्ला ने दर्जनों लोगों को नशा छोड़ने के लिए शपथ दिलायी और जनमानस को जागरूक किया। वार्ड संख्या 11 के निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं विनय कुमार सिंह ने नारे एवं स्लोगन के माध्यम से लोगों को नशा छोड़ने का आग्रह किया।

भौली गांव के ही निवासी एवं शिक्षाविद् डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नशे से हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। यह बहुत ही चिंता का विषय है। अभियान एवं डोर टू डोर कार्यक्रम चलाकर नशा उन्मूलन पर जोर दिया जाएगा। नगर पंचायत बख्शी का तालाब के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह गप्पू ने बताया कि बख्शी का तालाब के सभी वार्डों में अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में स्लोगन एवं नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। बख्शी का तालाब क्षेत्र में सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के द्वारा नशा उन्मूलन पर अधिक जोर दिया जा रहा है। जिससे काफी सुधार हुआ है। इस अवसर पर वार्ड संख्या दो एवं 11 के 100 से अधिक बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने जागरूकता रैली में भाग लिया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button