उत्तर प्रदेशवाराणसी

मोहनसराय-वाराणसी मार्ग के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराज हुए मंत्री जितिन

  • समीक्षा बैठक में अभियंताओं को कार्य संस्कृति में सुधार लाए जाने की हिदायत दी

वाराणसी। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने विभाग के अभियंताओं को कार्य संस्कृति में सुधार लाए जाने की हिदायत दी है। उन्होंने सड़कों के निर्माण कार्य के दौरान विभागीय अभियंता के साथ जेई/एई को मौके पर उपस्थित रहने को कहा है। मंत्री जितिन प्रसाद दो दिवसीय वाराणसी दौरे में बुधवार को विभागीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

बैठक में उन्होंने मोहनसराय-वाराणसी मार्ग के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। साथ ही पंचकोशी मार्ग को पूरी तरह से दुरुस्त एवं अतिक्रमण मुक्त रखने की हिदायत देकर उन्होंने आशापुर चौराहे से संदहा मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने युद्ध स्तर पर कार्य को कराए जाने का निर्देश भी दिया। मंत्री ने पड़ाव-रामनगर मार्ग पर जगह-जगह हुए क्षतिग्रस्त को तत्काल दुरुस्त कराए जाने के लिए विभागीय अभियंताओं को निर्देशित किया।

भोजूबीर से बड़ा लालपुर मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क के बाबत जानकारी होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि बड़ा लालपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में प्रायः बड़े-बड़े कार्यक्रम होते रहते हैं। इसके अलावा भी यह रिंग रोड का प्रमुख लिंक मार्ग है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने बताया कि सड़क में 2 किलोमीटर मार्ग नगर निगम का हैं । और उसी दो किलोमीटर में सड़क की स्थिति अधिक खराब है। उन्होंने इस मार्ग को दुरुस्त कराए जाने के लिए पूरी कार्ययोजना बनाकर युद्धस्तर पर अभियान चलाकर प्राथमिकता पर तत्काल दुरुस्त कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों के प्रगति के बाबत विस्तार से जानकारी ली।

विभागीय अभियंता ने बताया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष माह जून में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित कर ली जाएगी। बैठक में विधायक त्रिभुवन राम, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने अवगत कराया कि जहां भी सीसी रोड बनी है, वहां पर अगल-बगल पटरिया नहीं बनाई जा रही हैं अगल-बगल गड्ढे बन गए हैं। उन्होंने शहरी क्षेत्र में सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर सड़क के किनारे पटरिया बनाए जाने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम मौर्या, विधायक सुनील पटेल भी मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button