उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्री रामायण यात्रा के यात्रियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे मंत्री नन्दी

  • पीजीआई में सफल ऑपरेशन के बाद आज प्रयागराज पहुंचेंगे मंत्री नन्दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पीजीआई में सफल ऑपरेशन कराने के बाद रविवार को राजकीय हेलीकॉप्टर से प्रयागराज पुलिस लाइन पहुंचेंगें। जहां जनपद के अधिकारी मंत्री नन्दी का स्वागत एवं अभिनन्दन करने के साथ ही आगवानी करेंगे।

प्रयागराज पहुंचने के बाद औद्योगिक विकास मंत्री शनिवार शाम करीब सात बजे के बाद वाराणसी से प्रयागराज पहुंचने वाले श्री रामायण यात्रा के 561 यात्रियों का स्वागत एवं अभिनन्दन करेंगे। वह यात्रियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में रामायण यात्रा में शामिल यात्रियों के प्रयागराज पहुंचने पर उनके स्वागत एवं अभिनन्दन की जिम्मेदारी औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रभु श्री राम के सभी दर्शनीय स्थलों से देश भर के लोगों को जोड़ने और रामायण सर्किट की यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा श्रीरामायण यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन की शुरूआत की गई है। भारत गौरव ट्रेन के यात्री अयोध्या, बक्सर, सीतामढ़ी, काशी का भ्रमण व धार्मिक स्थलों पर पूजन अर्चन करने के बाद रविवार की देर शाम प्रयागराज पहुंचेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button