अमेठीउत्तर प्रदेशधर्म-आस्था

विधायक अमेठी महराजी प्रजापति ने सपरिवार आज शक्तिपीठ कालिकन धाम में देवी माँ का दर्शन पूजन करते हुए लक्ष्मी रूपी कन्याओं को कराया भोजन। 

वर्तमान विधायक अमेठी ने अपने पूर्वजों की परंपरा को निभाते हुए चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर आज षष्ठी के दिन अमेठी (ब्लॉक-संग्रामपुर) में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालिकन धाम में माँ भगवती की छठवीं स्वरूपा माँ कात्यायनी देवी की दर्शन पूजन कर लक्ष्मी स्वरूप नव कन्याओं का पूजन किया। साथ ही लाल चुनरी भेंट कर कन्याओं को प्रसाद खिला कर चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया। वहीं धाम में आए हुए माता के हजारों भक्तों को मातारानी का प्रसाद कढ़ी चावल वितरित किया। अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति ने कहा कि जहां लक्ष्मी का रुप होती है कन्या, वही आज के समय में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रह गई है। चाहे शिक्षा हो या तकनीकी प्रशिक्षण या कोई अन्य क्षेत्र हो हर जगह लड़कियों ने अपनी जगह बना ली है। मातारानी से प्रार्थना है कि हमें समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कराना है *”बेटी है तो कल है”* के नारे के साथ संपूर्ण क्षेत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वह बेटियों के जीवन से जुड़ी कथाएं सुना कर बेटी के जीवन को बचाना तथा बेटियों को बुलंदियों तक पहुंचाना हमारा परम उद्देश्य हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button