उत्तर प्रदेशलखनऊ

एमएलसी पवन सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के अंतर्गत लखनऊ में मोटे अनाज युक्त मौसमी भोज का कराया आयोजन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद उत्तर प्रदेश में मोटे अनाजों युक्त मौसमी भोज कराने वाले दूसरे राजनेता बने।

लखनऊ। लखनऊ की इस कड़कड़ाती ठंड में एमएलसी पवन सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय पोशाक अनाज वर्ष के अंतर्गत अपने आवास पर कई मोटे अनाजों (काकुन, बाजरा, ज्वार, साँवा, कोदो, मण्ड़ुआ, रागी, चना, कगंनी, कुट्टू, रामदाना आदि) के भोज का आयोजन किया जिसमे लगभग 2000 से ज्यादा लोगों ने इस प्रतिभोज में भोजन किया। इस भोज में गरीब, निम्न वर्ग से लेकर राजनीति एवम शिक्षा विभाग से जुड़ी कई नामी हस्तियों ने मौजूद थी। गौरतलब है कि साल 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है, जो भारतीयों के लिए गर्व की बात है, क्योंकि यह भारत का ही प्रस्ताव था, जिसे 72 देशों ने समर्थन दिया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय दिनेश शर्मा, कुंवर बृजेश सिंह राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग कौशल, प्रांत प्रचारक प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रिज बहादुर, हनुमानगढ़ी से पधारे महंत राजू दास, प्रदेश के प्रसिद्ध कवि स्माइल मैन के नाम से जाने जाने वाले सर्वेश अस्थाना, माननीय कौशल किशोर जी केंद्रीय मंत्री, अवनीश कुमार सिंह एमएलसी, शैलेंद्र सिंह एमएलसी, अंगद सिंह एमएलसी, एमएलसी मुकेश शर्मा, सत्यपाल सिंह एमएलसी, जसवंत सिंह सैनी मंत्री जस्टिस राजेश सिंह चौहान, प्रोफेसर प्रदीप कुमार मिश्रा एकेटीयू के वाइस चांसलर, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के चांसलर वसीम अख्तर विधायक नीरज बोरा और योगेश शुक्ला जैसे कई नामी हस्तियां शामिल हुई।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button