उत्तर प्रदेशलखनऊ

आतंकवादियों का समूल विनाश करें मोदी सरकार: संदीप बंसल

  • सैकड़ो व्यापारियों ने निकाला पैदल मार्च बाल गंगाधर तिलक जी की प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में निर्दोष 28 हिंदुओं की हत्या पर फिर आपसे गहरा दुख और रोष व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में दारुल सफा से पैदल मार्च निकाला पैदल मार्च दारुल सफा से नगर निगम लालबाग चौराहा होते हुए।

नोवेल्टी चौराहे पर बाल गंगाधर तिलक जी की प्रतिमा के समक्ष सभा में बदल गया हाथों में तख्तियां लिए हुए व्यापारियों ने जोरदार नारों से अपनी व्यथा प्रकट की
संदीप बंसल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है। मोदी सरकार को इन आतंकवादियों का समूल नष्ट कर देना चाहिए अब इसमें किसी भी प्रकार की समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है हिंदू के नाम पर जिस प्रकार से नरसंहार हुआ है। यह भारत सरकार का सबसे काला अध्याय है और इसका जबरदस्त मुंह तोड़ जवाब भारत सरकार द्वारा दिया जाना चाहिए।

प्रदर्शन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल,प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा,वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, दीपेश गुप्ता, राजीव अरोड़ा, अनुज गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्य हिना सिराज खान विपिन अग्रवाल नीरज अग्रवाल मलखान सिंह यादव सरदार हरमिंदर सिंह पवन यादव,विनय अग्रवाल सहित बहुत से साथी उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button