उत्तर प्रदेशलखनऊ

हज कमेटी आफ इंडिया के लिए मोहसिन रजा का नाम हुआ तय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने कहा कि मुंबई स्थित हज कमेटी आफ इंडिया का चुनाव होना हैं। सभी राज्यों के सदस्यों के नाम मांगे गये हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की अध्यक्षता करते हुए वर्चुअल बैठक की गयी। जिसमें डा.सैय्यद एहतेशाम उल हुदा ने मेरे ही नाम का प्रस्ताव किया और सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

उन्होंने कहा कि आज हुई बैठक में जिन सदस्यों ने प्रतिभाग किया, उसमें डाक्टर सैय्यद एहतेशाम उल हुदा (बरेली), हाजी हाफिज मोहम्मद जावेद (झांसी), मौलाना वकार हैदर (आजमगढ़), शौकत अली (मेरठ), अमानुल्लाह अंसारी (मिर्जापुर), मोहम्मद इफ्तेखान हुसैन (गोरखपुर), सरफराज अली (नोएडा), सरवर सिद्दकी(भदोही) और सैय्यद कल्बे हुसैन उर्फ कब्बन नवाब (लखनऊ) नाम शामिल रहें। उन्होंने कहा कि हज समिति अधिनियम 2022 की धारा चार के प्रस्तर दो के अंतर्गत भारत सरकार को हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई के गठन के लिए उत्तर प्रदेश से एक नाम तय किया जाना था, जिसको बैठक में पूरा किया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button