उत्तर प्रदेशऔरैया

हिलते हुए बोरे से जब्त किए गए 700 से ज्यादा जिंदा कछुए, तस्कर भी औरैया पुलिस के हत्थे चढ़ा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतनी है कीमत

उत्तर प्रदेश की औरैया पुलिस ने 10 लाख रुपए की कीमत के कछुओं के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्कर की गिरफ्तारी के बाद उसकी गिरफ्त से 709 कछुए बरामद किए गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन कछुओं की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है. कछुआ तस्कर के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई ओरैया जिले की बिधूना पुलिस ने की है. बिधूमा पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना के बाद एक्शन लेते हुए कोतवाली क्षेत्र में दबिश दी थी. इस दौरान एक कछुआ तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उसके कब्जे से 709 कछुए बरामद किए गए.

बड़ी संख्या में कछुआ बरामद करने के बाद पुलिस ने इस घटना की खबर वन विभाग को दी. मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने तस्कर के पास से मिले कछुओं की जब निगती की तो वह 709 थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद कछुओं की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी जा रही है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई. मौके पर एक बोरा हिलता हुआ दिख रहा था.

पुलिस ने जब्त किए 709 जिंदा कछुए

पुलिस ने जब बोरा खोला तो उसमें जिंदा कछुए मौजूद थे. इसके साथ ही कुछ कछुए ड्रमों में भी पाए गए थे. इन सभी की गिनती के बाद उन्हें मुक्त कराकर केस दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सभी बरामद कछुए चंबल नदी और आस पास की नदियों से पकड़े गए थे. औरैया जिले की पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड़ में है. जिले की पुलिस लगातार सफलताएं हासिल करते हुए कानून का राज कायम किए हुए है.

जेल भेजा गया कछुआ तस्कर

पुलिस प्रशासन यूपी सरकार की मंशा के अनुरूप भयमुक्त अपराधमुक्त जिला बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में आज एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. कछुआ तस्कर आसपास की नदियों से कछुओ को इकट्ठा करने इन्हें बाहर बेचने की फिराक में था, जिससे ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाए जा सकें. लेकिन मुखिबर की सूचना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया. सभी कछुए जब्त करने के साथ ही पुलिस ने तस्कर को भी धर दबोचा. अब वह जेल भेज दिया गया है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button