उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुलायम का निधन अतिदुखदायी, उप्र में रहेगा तीन दिन राजकीय शोक : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक प्रकट किया है। योगी ने श्री यादव के निधन पर राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक और पूरे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किये जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री की ओर से सोमवार को जारी शोक संदेश में योगी ने श्री यादव के पुत्र अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है।”

योगी ने कहा, “ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार 03 दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा” गौरतलब है कि 83 वर्षीय श्री यादव का निधन आज सुबह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button