उत्तर प्रदेशकानपुरलखनऊ

सिविल लाइंस में नजूल की भूमि पर बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार हुई कैबिनेट बैठक में कानपुर को दो बड़ी सौगातें मिलीं। दि जार्जिना मैकराबर्ट मेमोरियल हास्पिटल की जमीन पर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण का रास्ता खुला तो वहीं पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 316.78 करोड़ रुपये संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली।

सिविल लाइंस स्थित नजूल की 45 हजार वर्ग मीटर भूमि को केडीए को हस्तांतरित करने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। अब केडीए पीपीपी मॉडल पर यहां मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण करेगा। सिविल लाइंस स्थित भूखंड संख्या 14/112 पर ब्रिटिश शासनकाल में 16 मार्च 1816 में दि मैकराबर्ट मेमोरियल हास्पिटल बना था। यहां लगे शिलापट के अनुसार जेम्स स्कार्जी मेस्टन ने पत्नी की याद में इस हॉस्पिटल को बनवाया था। इसके संचालन के लिए ट्रस्ट बनाया गया था और 11 सदस्यों की कमेटी भी बनाई गई थी।

आजादी के बाद भी हॉस्पिटल को चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित किया जा रहा था। 2021 अगस्त माह में ट्रस्ट ने जिला प्रशासन को जमीन वापस कर दी थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने यहां मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल के निर्माण व संचालन का प्रस्ताव बनाया था। प्रस्ताव को शासन ने स्वीकार किया था, जिसे मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button