उत्तर प्रदेशलखनऊ

नियम विरुद्ध बेची जा रही थी नारकोटिक दवांए, लखनऊ में FSDA ने मारा छापा

लखनऊः राजधानी में कुछ मेडिकल स्टोरों पर नियम विरुद्ध दवाएं बेचने की शिकायत पर बुधवार को खाद्द सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने छापा मारा. FSDA (Food Safety and Drug Administration) ने पुराने लखनऊ के नादान महल रोड पर प्रकाश मेडिकल पर बिना प्रिस्क्रिप्शन के नारकोटिक दवाओं को बेचते हुए पाया. इसके बाद अधिकारियों ने दवाओं को सीज करने के साथ ही मेडिकल स्टोर के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

नादान महल रोड स्थित प्रकाश मेडिकल पर छापा मारने पहुँचे असिस्टेंट कमिश्नर (ड्रग) बृजेश कुमार ने बताया कि विभाग को यह सूचना मिली थी कि यहां पर नारकोटिक दवाओं को नियम विरुद्ध बेचा जा रहा है. बिना प्रिस्क्रिप्शन और बगैर फार्मासिस्ट के यह दवाओं की बिक्री की जा रही है. उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दो टीमों को यहां की फार्मेसियों की जांच पड़ताल के लिए लगाया गया है बृजेश कुमार ने कहा कि मौके पर पाया गया कि कोडीन युक्त औषधियां और नारकोटिक दवाएं पर विक्रेता अभिलेख भी नहीं दिखा सकें हैं. वहीं छापे के दौरान फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित मिले है.

असिस्टेंट कमिश्नर (ड्रग) बृजेश कुमार ने कहा कि अगर यह फार्मासिस्ट और क्रय विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं करते है, तो इनकी फार्म को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी. वहीं ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह ने बताया कि नशे का एहसास करवाने वाली दवाओं को प्रकाश मेडिकल पर बिना फार्मेसिस्ट और बगैर प्रिस्क्रिप्शन के बेचा जा रहा था. यहां पर कोई कैश मेमों को जारी नहीं किया जा रहा है. इसपर दुकान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जांच के उपरांत दुकान सस्पेंड होने तक कि सख्त कार्यवाई की जा सकती है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button