उत्तर प्रदेशचित्रकूट

ऐतिहासिक जीत दर्ज कर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी: केशव मौर्य

  • गरीब और किसान के चेहरे पर मुस्कान ला रही डबल इंजन की सरकार
  • -ईमानदार मोदी-योगी सरकार के प्रहार से भ्रष्टाचारियों में बौखलाहट
  • -उपमुख्यमंत्री-सांसद और डीएम -एसपी ने स्मृति चिन्ह देकर किया डिप्टी सीएम का स्वागत

चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के एक दिवसीय दौरे पर आये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणाकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का उदघाटन एवं करोड़ों की लागत की 66 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने भगवान श्रीराम के पावन धाम चित्रकूट को प्रणाम करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गरीबों,किसानों,बेरोजगारों के कल्याण के लिए समर्पित है। दोनों सरकारे गरीबों और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए कार्य कर रहीं है।

रविवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के उड़नखटोले के पुलिस लाइन में उतरने के बाद बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल,मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव,भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी,पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, गौ सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ भोले सिंह,वरिष्ठ नेता पंकज अग्रवाल, अश्वनी अवस्थी, आलोक पांडेय,रामबाबू गुप्ता आदि ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इसके बाद डिप्टी सीएम ने वृंदावन गार्डेन पहुंचकर पीएम मोदी की मन की बात सुना।इसके पश्चात रामायण मेला परिसर पहुंच कर सरकार की योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करने के बाद करोड़ों की विकास परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की डबल इंजन की सरकार ने देश-प्रदेश से भ्रष्टाचार, गुंडाराज, माफियाराज और जंगलराज का खात्मा किया है। मोदी-योगी सरकार देश के गरीब,किसान और बेरोजगारों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश के हर गरीब के पास अपना पक्का मकान,शौचालय,गैस सिलेंडर एवं बिजली का कनेक्शन है। यदि मोदी सरकार न होती तो गरीबों को पक्का मकान मिलने में सौ साल लग जाते। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि सरकार केंद्र से सौ रुपये भेजती है तो लाभार्थी के पास मात्र पन्द्रह रुपये ही पहुंचते हैं। वहीं आज मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया में सरकार यदि सौ रुपये भेजती है तो लाभार्थी को पूरा का पूरा सौ रुपये ही मिलता है।

सरकार की योजनाओं को दीमक की तरह चाट रहे दलालों और भ्रष्टाचारियों पर मोदी सरकार ने लगाम कस दी है। आज छापेमारी कराकर मोदी सरकार पहले की सरकारों में जनता से लूटा गया 85 प्रतिशत भ्रष्टाचारियों की तिजोरियों से निकाल कर जनता हित के कार्य कर रही है। सरकार द्वारा भष्ट्राचार मुक्त देश और प्रदेश बनाने के लिए चलाये जा रहे अभियान से जनता को लूटने वाले विपक्षी दलों में बेचैनी है। ईमानदार मोदी सरकार के सत्ता में आने से देश और प्रदेश में परिर्वतन नजर आने लगा है।उन्होंने आज गुंडों-माफियाओं की जगह केवल जेल में है।पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में भारत के तिरंगे का मान और सम्मान बढ़ाया है।

उपमुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि 2014 और 2019 में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता में आयी भाजपा 2024 में रिकॉर्ड सीटें जीतकर केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनायेगी। श्री मौर्या ने कहा कि योगी सरकार ने भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के पर्यटन विकास के लिए संकल्पित है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के बाद अब चित्रकूट एयरपाेर्ट के शुरू होते ही क्षेत्र में पर्यटन आधारित रोजगार विकसित होगा।चित्रकूट को सरकार ने पंचतीर्थ में शामिल कर विकास को नई रफ्तार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट और राजापुर बाईपास का जल्द निर्माण होगा।

कार्यक्रम में मौजूद रहे जिलाधिकारी अभिषेक आंनद,पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने भी स्मृति चिह्न देकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने लैलाबाबा अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और व्यापारियों ंके साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर व्यापारी नेता शानू गुप्ता,शारदा अग्रहरि,ओम केशरवानी,सुनील द्विवेदी,राहुल गुप्ता,प्रदीप गुप्ता,अंकित पहारिया आदि मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button